संवाददाता, जनवरी 21 -- यूपी के लखनऊ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां चिनहट इलाके में किराए के मकान में रह रही महिला ने पति की शराब की लत से तंग आकर फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। जान देने से पहले महिला ने पति को व्हाट्सऐप पर माफी मांगते हुए गले में फंदा डाली हुई फोटो भेजी थी। फोटो देखकर घर पहुंचे पति ने आनन-फानन में महिला को लोहिया अस्पताल ले गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बिहार के गोपालगंज के रहने वाले सतीश पाठक के मुताबिक वह चिनहट इलाके के स्वप्न लोक कॉलोनी में 40 वर्षीय पत्नी पुनीता, बेटे शिखर और बेटी शगुन के साथ रहते हैं और टाटा टेल्को में टेक्नीशियन पद पर कार्यरत है। बताया कि 5 फरवरी को पत्नी भतीजी की शादी है। शादी की खरीददारी को लेकर सोमवार शाम वह पत्नी के साथ बाजार गया था। खरीदारी के बाद सतीश पत्नी को घर छोड़कर ...