रांची, अप्रैल 27 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। राजधानी रांची में चोरों ने विधवा महिला के घर का ताला तोड़कर नगदी समेत 12 लाख के जेवर चुरा लिए। जानकारी के अनुसार, गोंदा थाना क्षेत्र की हातमा बस्ती निवासी महिला के घर से चोरों ने 57 हजार नगदी और 12 लाख रुपए के जेवरात चुराकर फरार हो गए। वारदात को चोरों ने उस समय अंजाम दिया, जब महिला अपने बच्चों के साथ हिनू में एक रिश्तेदार के घर पर हल्दी समारोह में शामिल होने के लिए गई थी। बताया जा रहा है कि महिला सोमवार को जब घर पहुंची तो चोरी का पता चला। सूचना पर पुलिस और एफएसएल की टीम पहुंचकर कुछ चीजों को जब्त कर जांच के लिए अपने साथ ले गई। पुलिस की टीम आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरा से घटना का फुटेज खंगाल रही है। मामले में पीड़िता के बयान पर गोंदा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।जिंदगीभर की जमा पूंजी...