संवाददाता, मार्च 29 -- उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के दुबौलिया थानाक्षेत्र में एक महिला के शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है। आरोप है कि जेठ ने पति की मौत के बाद शादी करने का झांसा देकर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाया। जब महिला ने शादी का दबाव बनाया तो अपशब्द कहकर अपमानित किया और शादी से इनकार कर दिया। प्रकरण में न्यायालय ने मुकदमा दर्ज कर जांच का आदेश दुबौलिया पुलिस को दिया। थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपित व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। दुबौलिया थानाक्षेत्र की रहने वाली महिला ने शिकायती-पत्र में बताया है कि उनके पति का स्वर्गवास हो चुका है। जेठ ने सहारा देने के नाम पर नजदीकी बढ़ाई। आरोप है कि शादी करने का झांसा देकर जेठ ने उनके साथ शारीरिक संबंध बनाना शुरू कर दिया। यह भी पढ़ें- यूपी: ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.