मैनपुरी, जनवरी 25 -- थाना क्षेत्र के ग्राम धरमंगदपुर में पति की मौत होने के बाद विधवा और उसके डेढ़ वर्षीय बेटे को ससुराल पक्ष के लोग परेशान कर रहे हैं। पति के बैंक खाते से लाखों रुपये की नकदी निकाल ली गई है। विरोध करने पर पीड़िता को परेशान किया गया। पीड़िता ने अपनी और अपने बेटे की सुरक्षा की गुहार लगाई और आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना क्षेत्र के ग्राम धरमंगदपुर निवासी महिला ने पुलिस से शिकायत की कि उसकी शादी 8 मार्च 2022 को राहुल पुत्र तेजराम निवासी धरमंगदपुर के साथ हुई थी। शादी के बाद 29 मार्च 2024 को वह एक पुत्र की मां बन गई, अब वह डेढ़ वर्ष का है। उसके पति चेन्नई स्थित ओरएंटल स्ट्रक्चर इंजीनियरिंग कंपनी में काम करते थे। जहां उनका दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। 18 सितंबर 2025 को पति की मौत होने के बाद ससुराल...