औरैया, मार्च 7 -- बिधूना, संवाददाता। पति की मौत के बाद पारिवारिक पेंशन के लिए एक वृद्ध महिला पिछले डेढ़ माह से दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर है। शनिवार को तहसील सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में महिला ने अपनी पीड़ा सुनाई तो जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई कराने के निर्देश दिए। कुदरकोट निवासी गंगाश्री ने बताया कि उनके पति स्व. रामप्रकाश तहसील बिधूना में चपरासी पद से सेवानिवृत्त हुए थे और उन्हें पेंशन मिलती थी। पति की मृत्यु के बाद उन्होंने पारिवारिक पेंशन के लिए आवेदन किया, लेकिन सत्यापन की प्रक्रिया पूरी न होने के कारण अब तक पेंशन शुरू नहीं हो सकी है। महिला का कहना था कि वह करीब डेढ़ माह पहले जरूरी कागजात जमा कर चुकी हैं, लेकिन अब तक रिपोर्ट आगे नहीं बढ़ाई गई। उम्र और बीमारी के कारण वह आर्थिक त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.