दुमका, जून 4 -- दुमका, प्रतिनिधि। जामा थाना क्षेत्र के लगवन गांव के पास सोमवार की सुबह डंपर की चपेट में आने से घायल महिला मिलका हांसदा की देवघर के एम्स में बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना में महिला के पति रूबीलाल हेम्ब्रम की पहले ही मौत हो गई थी। शाम को महिला का शव गांव पहुंचते ही गांव का माहौल मातमी माहौल में बदल गया। घटना के दिन जामा के मेही गांव के रहने वाले दंपती शहर में कुछ काम निपटाकर बाइक से घर लौट रहे थे। लगवन गांव के पास पीछे से आ रहे डंपर ने बाइक में ठोकर मार दी थी। यह भी पढ़ें- देवघर एम्स में सड़क दुर्घटना में घायल इलाज के दौरान मिलका हांसदा की मौत, जिससे दंपति वाहन के पहिया के नीचे आ गए। घटना के दौरान रूबीलाल डंपर के पहिया के नीचे ही दबा रहा। मौके पर घटना के बाद जमा हुए लोगों से रूबीलाल हेम्ब्रम जान बचाने की गुहार लग...