पति की मौत का सदमा न सह सकी पत्नी, 15 मिनट बाद तोड़ा दम
सहारनपुर, जून 19 -- गंगोह। जीवनभर साथ निभाने की कसमें खाने वाला एक दंपति गुरुवार को मौत के बाद भी साथ ही विदा हो गया। गंगोह क्षेत्र के कोलीमाजरा गांव में पति की मौत का सदमा पत्नी सहन नहीं कर सकी और महज 15 मिनट बाद उसने भी दम तोड़ दिया। दोनों की एक साथ निकली अर्थियों और बराबर-बराबर जली चिताओं को देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं। मूल रूप से गंगोह निवासी सरदार अमर सिंह (60) पिछले करीब पांच माह से परिवार के साथ कोलीमाजरा गांव में रह रहे थे। गुरुवार दोपहर अस्वस्थता के चलते उनका निधन हो गया। परिवार अभी इस दुख से उबर भी नहीं पाया था कि उनकी पत्नी परवेश कौर (56) पति के निधन का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकीं। यह भी पढ़ें- विछोह बरदाश्त न कर सकी 15 मिनट बाद ही चल बसी पत्नी भी परिजनों के अनुसार अमर सिंह की मौत के करीब 15 मिनट बाद ही परवेश कौर ने भी अंति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.