पाकुड़, फरवरी 18 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के कोलाजोड़ा गांव में एक व्यक्ति की उसकी पत्नी द्वारा हत्या कर दिए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में मृतक की बहन ने नगर थाना में आवेदन देकर अपनी भाभी के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। मृतक की पहचान 32 वर्षीय झुन्नू हांसदा के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तफ्तीश शुरू कर दी है। मृतक की बहन संझली हांसदा ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि उसके भाई और भाभी संझली हेंब्रम के बीच अक्सर विवाद होता था। सोमवार की आधी रात उसकी भाभी ने उसे फोन कर जानकारी दी कि उसके भाई को मिर्गी का दौरा पड़ा, जिससे गिरकर उसकी मौत हो गई। भाभी की सूचना पर मंगलवार की सुबह व...