मुरादाबाद, अगस्त 26 -- थाना क्षेत्र के मिलक खपरैल निवासी कादिर ने ससुराल पक्ष के लोगों पर उसकी पत्नी का उसकी बिना सहमति गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर चार पर केस दर्ज किया है। कादिर ने तहरीर में बताया कि उसकी शादी 30 नवंबर 2025 को रामपुर के टांडा थाना क्षेत्र के बंदूखेड़ा निवासी गुलेराना से हुई थी। शादी के बाद पत्नी गर्भवती हो गई। इस दौरान दोनों के बीच संबंध बिगड़ गए। पत्नी के मायके वाले उसे अपने घर ले गए और वहां उसकी बिना सहमति गर्भपात करा दिया। मामले में थाना प्रभारी मोहित कुमार चौधरी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर चार पर केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...