पति की फोन पर प्रताड़ना से तंग आकर नवविवाहिता ने लगाई फांसी, इलाके में पसरा सन्नाटा
मुंगेर, अगस्त 12 -- मुंगेर, निज संवाददाता। जिले के कासिम बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत बीचागांव में सोमवार की देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पति द्वारा फोन पर दी जा रही लगातार मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर 24 वर्षीय नवविवाहिता रिया कुमारी ने गले में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतका बीचागांव निवासी अमरनाथ शर्मा की इकलौती पुत्री थी। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा फैला हुआ है。
शादी के महज एक महीने बाद ही मायके लौट आई थी रियाः मृतका के भाई रितेश कुमार के अनुसार, रिया ने वर्ष 2023 में दिलावरपुर बाड़ा निवासी नवजीत कुमार भास्कर से प्रेम विवाह किया था। हालांकि, शादी के महज एक महीने बाद ही पति की प्रताड़ना से तंग आकर वह अपने मायके लौट आई थी। परिजनों का आरोप है कि मायके रहने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.