गोपालगंज, मार्च 8 -- भोरे। एक संवाददाता प्रखंड के विजयीपुर रोड़ पर नारू चकरवा गांव के पास रविवार को एक महिला ने सरेआम अपने पति की प्रेमिका की कुटाई कर दी। बताया जाता है कि एक शादीशुदा युवक का दिल पड़ोसी गांव की एक विवाहित महिला पर आ गया था। दोनों का 'सीक्रेट अफेयर' काफी समय से चल रहा था, जिसकी भनक युवक की पत्नी को लग गयी। रविवार को जब प्रेमिका ई रिक्शा से कहीं जा रही थी। तभी उसका सामना प्रेमी की पत्नी और उसके घरवालों से हो गया। पत्नी ने प्रेमिका के ई रिक्शा को वहीं पर रुकवा दिया। इसके बाद महिला ने पति की प्रेमिका को टेम्पो से नीचे घसीटते हुए उतारकर उसकी 'धुनाई' शुरू कर दी । इस दौरान वह चिल्ला-चिल्लाकर कह रही थी कि यह महिला उसके हंसते-खेलते संसार में आग लगा रही है। सड़क पर घंटों अफरा-तफरी मची रही, जिसका लोग मोबाइल निकालकर वीडियो बनाने में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.