हमीरपुर, मार्च 12 -- हमीरपुर। मुस्करा थाना क्षेत्र के हुसैना गांव में गुरुवार तड़के एक महिला ने पति की प्रताड़ना से तंग आकर अपनी दो साल की मासूम बच्ची के साथ तालाब में छलांग लगा दी। पास ही प्रभातफेरी निकाल रहे लोगों ने आनन-फानन में दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक बच्ची की मौत हो चुकी थी। मां को गंभीर हालत में सीएचसी मुस्करा में भर्ती कराया गया है। हुसैना गांव निवासी भगत सिंह की 25 वर्षीय पत्नी शोभा ने गुरुवार तड़के अपनी दो साल की बच्ची नीशू को गोद में लेकर गांव के तालाब में छलांग लगा दी। थोड़ी देर में ही दोनों डूबने लगे तो शोर मचाना शुरू कर दिया। तभी वहां से गुजर रहे प्रभातफेरी निकालकर लोगों को जगाने वालों ने उनकी आवाज सुनी। वह सभी तालाब किनारे पहुंचे। इसके बाद कुछ लोगों ने तालाब में छलांग लगा दी। कड़ी मशक्कत के बाद मां-बेटी को तालाब से बा...