पति की प्रताड़ना से परेशान महिला दो बच्चों के साथ पहुंची थाना
गुमला, मई 16 -- गुमला। जिले के घाघरा थाना क्षेत्र की एक महिला शनिवार दोपहर अपने दो मासूम बच्चों के साथ गुमला थाना पहुंची और पति पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। महिला ने पुलिस को बताया कि वह घाघरा प्रखंड के खंबिया गांव की रहने वाली है।महिला का आरोप है कि उसका पति कृष्णा गोप अक्सर शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता है और परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी भी नहीं निभाता। उसने बताया कि पति की प्रताड़ना से वह लंबे समय से परेशान है।महिला ने कहा कि उसके दो छोटे बच्चे हैं, जिनकी देखभाल के कारण वह मजदूरी करने भी नहीं जा पाती। आर्थिक तंगी और घरेलू प्रताड़ना से त्रस्त होकर वह न्याय की उम्मीद लेकर थाना पहुंची है। पुलिस ने महिला की शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.