इटावा औरैया, अप्रैल 6 -- जसवंतनगर। नगर के मोहल्ला अहीर टोला में घरेलू विवाद के दौरान 30 वर्षीय उषा देवी को उसके पति ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। सिर फटने व गंभीर हेड इंजरी के चलते प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...