गोरखपुर, मई 10 -- कैंपियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के मूसाबार गांव में पति की पिटाई का विरोध करने आरोपी के घर गई तो आरोपी ने महिला को भी मारपीट कर घायल कर दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी झिन्नू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मजीला ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि उनके पति एक बारात में गए थे, जहां गांव के ही झिन्नू ने उनके साथ मारपीट की। अगले दिन सुबह करीब 8 बजे वह आरोपी के घर यह पूछने गई थीं कि उनके पति को क्यों पीटा गया। इसी दौरान आरोपी घर से बाहर निकल आया और उन्हें लात-घूंसों से मारने लगा, जिससे उनकी आंख और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। पीड़िता के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर जुटने लगे, जिसके बाद आरोपी ने जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि यदि कहीं शिकायत की तो जिंदा नहीं छोड़ेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...