जौनपुर, अप्रैल 13 -- खेतासराय, हिन्दुस्तान संवाद। दहेज के कारण प्रताड़ित कर शादी के पांच महीने बाद घर से निकाल दिए जाने का आरोप लगाने वाली महिला शनिवार शाम को पुलिस के साथ ससुराल पहुंच गई। पति के दूसरी शादी करने की सूचना पर पहुंची महिला और ससुराल पक्ष के बीच विवाद हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया और अगले दिन थाने बुलाया है। जफराबाद थाना क्षेत्र के सैयद अलीपुर गांव निवासी सुमैया मायके से ससुराल पहुंची। उसका कहना है कि 20 मई 2022 को उसकी शादी सराय मोहल्ला निवासी नदीम के साथ धार्मिक रीति-रिवाज से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद दहेज को लेकर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। करीब पांच महीने बाद 20 अक्टूबर को उसे घर से निकाल दिया गया। तब से वह अपनी वृद्ध मां के साथ मायके में रह रही है। महिला के अनुसार...