मैनपुरी, जुलाई 10 -- औंछा। थाना क्षेत्र के ग्राम कुम्हरौआ में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एक विवाहिता अपने पति की दूसरी शादी की सूचना पाकर ससुराल पहुंच गई और मुख्य दरवाजे पर ही धरने पर बैठ गई। विवाहिता ने आरोप लगाते हुए पति सहित ससुरालीजनों के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित विवाहिता दीक्षा पत्नी साहिल का आरोप है कि ससुराल पक्ष की प्रताड़ना के कारण वह पिछले कुछ समय से अपने मायके में रह रही थी। इसी बीच उसे सूचना मिली कि उसके पति सोहिल ने कथित तौर पर दूसरी शादी कर ली है। जानकारी मिलते ही जब वह अपनी ससुराल कुम्हरौआ पहुंची और इस बात का विरोध किया, तो ससुराल वालों ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। घटना के बाद आरोपी ससुराल पक्ष के लोग घर पर ताला लगाकर मौके से फरार हो गए। ससुराल का ...