पति की दूसरी शादी करने की भनक लगते ही थाने पहुंची पत्नी
कन्नौज, जून 10 -- ठठिया संवाददाता। पति द्वारा दूसरी शादी किए जाने की आशंका से परेशान एक महिला पिछले दो दिनों से थाना ठठिया के चक्कर काट रही है। पीड़िता ने पुलिस से गुहार लगाई है कि उसकी वैवाहिक स्थिति स्पष्ट होने तक पति की दूसरी शादी रोकी जाए तथा उसके साथ हुए उत्पीड़न के मामले में कठोर कार्रवाई की जाए। गुरसहायगंज थाना क्षेत्र के गांधीनगर निवासी रुबी पुत्री छोटे खां ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2023 में ठठिया थाना क्षेत्र के गांव महोब्बतपुर निवासी एहसान पुत्र जहीर खान के साथ हुई थी। विवाह के बाद उनके यहां एक पुत्री का जन्म हुआ। रुबी का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। यह भी पढ़ें- जान से मारने की कोशिश, फिर दिया तीन तलाक आए दिन मारपीट और दहेज की मांग ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.