कन्नौज, मई 16 -- छिबरामऊ, संवाददाता। अखंड सौभाग्य व पति की दीर्घायु के लिए मनाए जाने वाले वट सावित्री व्रत में सुहागिन महिलाओं ने शनिवार को वट वृक्ष की पूजा के साथ उसके तने में धागा लपेटा और अपने पति की दीर्घायु की कामना की। शनिवार सुबह होते ही वट वृक्ष की पूजा का सिलसिला शुरू हो गया। अधिकांश महिलाओं ने घर में ही पूजा कराने के लिए अपने बच्चे या पति से वट वृक्ष की टहनी की तलाश कराई। हालांकि नगर में गिने-चुने जगह वट वृक्ष हैं। ऐसे में वहां महिलाओं की पूजा-अर्चना को लेकर भीड़ बनी रही। शक्ति पीठ गमा देवी मंदिर, बाबा की बगिया, मंशेश्वरनाथ मंदिर, कालिका देवी मंदिर समेत कई अन्य जगह जहां वट वृक्ष लगे थे। यह भी पढ़ें- वट सावित्री पूजा : वट वृक्ष की आराधना कर पति के लंबी उम्र की कामना वहां पूजा अर्चना का सिलसिला चलता रहा। यह पूजा उन महिलाओं के लिए ...