गंगापार, मई 16 -- विकास खंड क्षेत्र उरुवा के अंतर्गत रामनगर बाजार के अनेक स्थानों में वट सावित्री व्रत के अवसर पर महिलाओं ने श्रद्धा और आस्था के साथ वट वृक्ष की पूजा-अर्चना की। व्रती महिलाओं ने परंपरागत विधि-विधान से व्रत का पालन करते हुए वट वृक्ष की परिक्रमा की और अपने पति की लंबी उम्र की कामना की। शनिवार को सुबह से ही वट सावित्री की व्रती महिलाएं सज-धज कर गांव के सीएचसी रामनगर एवं पंचायत भवन पर वट वृक्ष के पास एकत्रित हुईं। सुहागन महिलाओं ने सिर पर पूजा की थाली सजाकर, लाल चूड़ी, बिंदी और वस्त्र धारण कर वट वृक्ष की पूजा की। यह भी पढ़ें- पति की लंबी आयु के लिए महिलाओं ने की पूजा-अर्चना इस दौरान उन्होंने सावित्री और सत्यवान की कथा का श्रवण किया और धागा बांधकर वट वृक्ष की परिक्रमा की। पूजा के बाद प्रसाद वितरण के साथ महिलाओं ने एक-दूसरे को व...