जामताड़ा, मई 16 -- मिहिजाम, प्रतिनिधि। सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना को लेकर शनिवार को श्रद्धा एवं आस्था के साथ वट सावित्री पूजा की। सुबह से ही सुहागिन महिलाएं नए वस्त्र और श्रृंगार कर पूजा स्थलों एवं वट वृक्ष के पास पहुंचीं। विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर वट वृक्ष की परिक्रमा की तथा धागा बांधकर पति की दीर्घायु की कामना की। पूजा के दौरान सुहागिन महिलाओं ने सावित्री-सत्यवान की कथा सुनी और पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन किया। कई स्थानों पर सामूहिक रूप से पूजा का आयोजन किया गया, जहां सुहागिनों में खासा उत्साह देखा गया। महिलाओं ने बताया कि वट सावित्री पूजा हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखती है। यह भी पढ़ें- पति की दीर्घायु को की वट वृक्ष की पूजा-अर्चना मान्यता है कि इस व्रत और पूजा से पति की आयु लंबी ...