पति की तीसरी शादी रुकवाने एसएसपी ऑफिस पहुंची विवाहिता
मेरठ, मार्च 29 -- लिसाड़ीगेट क्षेत्र की रहने वाली एक महिला का पति तीसरी शादी करने जा रहा है। शनिवार को पीड़िता ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर पति की शादी रुकवाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। साथ ही महिला का आरोप है पति ने बेटे की चाहत में पहली पत्नी की हत्या की है। लिसाड़ीगेट निवासी एक महिला शनिवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची। महिला ने बताया कि उसकी शादी तीन साल पहले देहली गेट थाना क्षेत्र के खैरनगर निवासी आसिफ से हुई थी। शादी के बाद उसने एक बेटी को जन्म दिया, लेकिन पति को बेटा चाहिए था। वह आए दिन परेशान करने लगा। नौ महीने पहले महिला को घर से निकाल दिया, तब से वह अपने मायके में रह रही है। आरोप लगाया पति रविवार को लालकुर्ती क्षेत्र निवासी एक महिला से तीसरी शादी करने जा रहा है। यह भी आरोप लगाया कि बेटे के लिए उसका पति पहली पत्नी की हत्या कर चुका है। बताय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.