सिद्धार्थ, मई 14 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। इटवा थाना क्षेत्र के सोननगर गांव में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पति की बेवफाई से आहत दो बच्चों की मां निर्माणाधीन पानी की टंकी पर चढ़ गई। सौतन को लेकर करीब एक घंटे तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस और परिजनों के समझाने के बाद महिला सुरक्षित नीचे उतरी। इस दौरान मौके पर भीड़ जुटी रही। सोननगर गांव निवासी मंगरे की विवाहित पुत्री दीपा (28) गुरुवार को गांव के उत्तर दिशा में जल निगम विभाग की ओर से बनवाई जा रही निर्माणाधीन पानी की टंकी पर चढ़ गई। महिला के टंकी पर चढ़ते ही गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों और परिजनों ने उसे नीचे उतरने के लिए काफी मनाया, लेकिन वह पति को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़ी रही। बताया जा रहा है कि दीपा की शादी बलरामपुर जिले के सकरा सादुल्लानगर में हुई थी। उसके दो ...