मिर्जापुर, जून 13 -- मिर्जापुर। छानबे ब्लाक की प्रमुख सुमन सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया पर हमारे पति पूर्व ब्लाक प्रमुख अ‌वधराज सिंह उर्फ पप्पू सिंह के खिलाफ 28 आपराधिक मुकदमा दर्शा कर उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि न्यायालय से हमारे पति पूर्व प्रमुख अवधराज सिंह उर्फ पप्पू सिंह 13 मुकदमों में दोष मुक्त हो चुके हैं। वहीं, 11 मुकदमें ऐसे हैं जो किसी न्यायालय में चले ही नहीं हैं। वहीं शेष मामले न्यायालय में विचाराधीन है। उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि बीते दस जून को हमारे पति पूर्व ब्लाक प्रमुख अवधराज उर्फ पप्पू सिंह नेगुरा रिबई सिंह गांव में क्षेत्र पंचायत से बनवाए जा रहे इंटरलाकिंग रोड का निरीक्षण करने गए थे। ग्रामीणों के अनुरोध पर पुलिस चौकी के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस मामले में सोशल मीडिया में ...