कुशीनगर, अक्टूबर 10 -- कुशीनगर, हिन्दुस्तान संवाद: यूपी के कुशीनगर जिले के पडरौना कोतवाली क्षेत्र के जंगल जगदीशपुर, मदरहवा टोला स्थित खेत में शनिवार तड़के मेड़ बांधने को लेकर हुए विवाद में पहली पत्नी ने पति की गला रेत कर हत्या कर दी। साथ ही सौतन पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मृतक की मां के तहरीर पर पहली पत्नी और उसके बच्चों समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। आरोपी पत्नी और साली को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के जंगल जगदीशपुर के टोला मदरहवा निवासी ओमप्रकाश राजभर (48) ने दो शादियां की थीं। पहली शादी सिरसिया कला के टोला सिरसिया विरभान निवासिनी उर्मिला से हुई थी। दोनों से तीन बच्चे हैं। उर्मिला नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक क्षेत्र में आशा कार...