पति की खुदकुशी पर ससुरालियों ने पत्नी को पीटा; बचाने आई पुलिस पर पथराव, 2 सिपाही घायल
प्रमुख संवाददाता, जुलाई 5 -- गोरखपुर जिले के पिपराइच थाना क्षेत्र के ककरहिया गांव में रविवार को युवक की आत्महत्या के बाद माहौल हिंसक हो गया। परिजनों ने आत्महत्या के लिए पत्नी को जिम्मेदार ठहराते हुए उसकी बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। महिला को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर भी पथराव कर दिया। हमले में दो सिपाही घायल हो गए और पुलिस वाहन के शीशे टूट गए। पुलिस ने किसी तरह हालात पर काबू पाते हुए महिला और उसकी बहन को भीड़ से सुरक्षित निकालकर थाने पहुंचाया। पुलिस हमले के आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई में जुटी है।पति के सुसाइड पर पत्नी की पिटाई पुलिस के मुताबिक, रविवार को यूपी-112 पर सूचना मिली कि ककरहिया गांव निवासी पंकज निषाद पुत्र ब्रह्मदेव निषाद ने फांसी लगा ली है। इस पर पीआरवी और पिपराइच थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच के दौरान मृतक के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.