महराजगंज, जनवरी 21 -- यूपी के महराजगंज से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां मुजफ्फरनगर जिले के युवक ने सोमवार की रात सिन्दुरिया थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण गांव स्थित अपनी ससुराल पहुंचकर पत्नी, सास-ससुर और साले पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। उनके साथ वह खुद भी आग में झुलस गया। पुलिस ने झुलसे लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुजफ्फरनगर के अंकित विहार के रहने वाले नीरज की शादी डेढ़ साल पहले पिपरा कल्याण की उर्मिला से हुई थी। नीरज अपनी पत्नी पर शक करने लगा था जिसे लेकर उनके बीच विवाद होने लगा। उर्मिला मायके आ गई। सोमवार की रात आठ बजे नीरज ससुराल पहुंचा। उसकी पत्नी व परिवार के अन्य सदस्य घर में मौजूद थे। उसने उर्मिला, सास रम्भा और ससुर छोटेलाल पर मिर्च पाउडर फेंक दिया। इसके बाद पत्नी,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.