जैसलमेर, अप्रैल 19 -- जैसलमेर के मोहनगढ़ थाना क्षेत्र में घर में शनिवार सुबह पाकिस्तानी मूल के बुजुर्ग दंपती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। चोरी के इरादे से हत्या का शक जताया जा रहा है। पुलिस को प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि दोनों की गला घोंटकर हत्या की गई है। एफएसएल टीम को सबूत जुटाने के लिए बुलाया गया है।बुजुर्ग दंपती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच क रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। मृतकों की पहचान लाखाराम भील (80), पुत्र प्रहलादराम, और उनकी पत्नी रेशमा भील (75) के रूप में हुई है। बुजुर्ग दंपति का कोई भी बच्चा नहीं और दोनों अकेले ही रहते थे। यह दंपती भील समुदाय से था और करीब 20 साल पहले पाकिस्तान के रहीम यार खान जिले से आकर भारत में बस गए थे। उन्हें हाल ह...