मुजफ्फरपुर, अप्रैल 18 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मनियारी थाना क्षेत्र के सुवधिया विशुनपुर राम में शुक्रवार की सुबह योगेन्द्र राम के 30 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार राम का शव हरियाणा से पहुंचा। जब गांव के लोग राजेश राम का दाह संस्कार कर घर लौटे तो पत्नी ने भी पति के वियोग में दम तोड़ दिया। इसके बाद गांव में सनसनी फैल गई।पूर्व मुखिया हरिनंदन कुमार ने बताया कि राजेश हरियाणा में काम करता था। गुरुवार की सुबह पत्नी पूजा देवी से मोबाइल पर कुछ कहासुनी हुई थी। उसके बाद हरियाणा से राजेश की आत्महत्या की खबर वहां के लोगों ने दी। वहां पर रह रहे गांव के लोग राजेश के शव का गुरुवार को पोस्टमार्टम कराकर शुक्रवार की सुबह शव के साथ गांव पहुंचे। यह भी पढ़ें- मंगेतर का शव देख सदमे में आई युवती; गेहूं में डालने वाली दवा खाकर दी जान, दो मौतों से मचा कोहर...