हाथरस, मई 27 -- मुरसान/हाथरस संवाददाता। कोतवाली मुरसान क्षेत्र के गांव खोकिया में पति ने दूसरी शादी के लिए जहर देकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। मृतक महिला के भाई ने इस मामले में पति और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। अमित कुमार सिंह निवासी गांव लुटसान थाना सासनी ने मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा है कि उसकी बहन पूनम देवी की शादी दिनांक 20 जनवरी 2014 को भूपेंद्र पुत्र महेंद्र सिंह निवासी गांव खोकिया थाना मुरसान के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के तीन वर्ष बाद से ही उसका जीजा भूपेन्द्र उसकी बहन पर तलाक के लिए दबाव बनाने लगा। यह भी पढ़ें- पत्नी कल फिर रुपये मांगेगी, शादी की दूसरी सालगिरह पर लिखा 8 पन्ने का सुसाइड नोट; पति ने लगा ली फांसी आरोप है कि वह दूसरी शादी करना चाहता था। कई बार सभ्रता लोगों ने समझा-बुझा...