फिरोजाबाद, मार्च 3 -- शिकोहाबाद थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति, जेठ, ससुर पर मारपीट, गाली गलौज करने एवं जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। वहीं ससुर पर छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली एक पीड़िता का आरोप है कि 27 फरवरी को नसीरपुर में पैथोलॉजी चलाने वाले उसके पति नागेन्द्र ने घरेलू विवाद में उसके साथ गाली गलौज करते हुए मापीट की। आरोप है कि पीड़िता के पति ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का आरोप है कि एक मार्च की शाम उसके ससुर गुलाब सिंह ने छेड़छाड़ करते हुए मारपीट कर दी। महिला ने ससुर की हरकतों का विरोध किया तो गाली गलौज करने लगे। पीड़िता का आरोप है कि ससुर ने धमकी दी है कि बेटा वकील है उसका कोई कुछ नहीं बिग...