निज प्रतिनिधि, जून 11 -- बिहार के बांका जिले में एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ गुरुवार को कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। महिला का पति कमाने के लिए परदेस गया हुआ था। बताया जा रहा है कि पारिवारिक कलह के चलते पत्नी ने खौफनाक कदम उठाया। घटना चांदन थाना क्षेत्र की सिलजोरी पंचायत के बियाही गांव की है। मृतका की पहचान 23 वर्षीय सुजिता देवी पत्नी चंदन यादव के रूप में हुई है। उसके साथ साढ़े 4 साल का बेटा शुभम और 15 महीने की दुधमुंही बच्ची भवानी की भी जान चली गई। बताया जा रहा है कि सुजिता ने मंगलवार रात को कुएं में छलांग लगा ली। बुधवार सुबह ग्रामीण जब बहियार की ओर गए तो उनकी नजर कुएं में तैरते एक मासूम बच्चे के शव पर पड़ी। तत्काल गांव वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर चांदन थानाध्यक्ष विष्णुदेव कुमार दल-बल के साथ पहुंचे और स्थानीय लोगों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.