चित्रकूट, अप्रैल 14 -- चित्रकूट। मुख्यालय कर्वी की रहने वाली कविता पत्नी रवि मिश्रा ने कोतवाली में तहरीर देकर पति और सास के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर में बताया कि पति रवि मिश्रा उसके साथ गाली गलौज व मारपीट कर रहे है। बीते नौ अप्रैल को सुबह करीब 10 बजे पति ने जान से मारने की नियत से उसका गला दबा दिया। जबकि सास हीरामनी उसके पैर पकडे हुए थी। सास ने पति से उसे मार डालने को कहा। इसके बाद पति यह कहकर चले गए कि शाम को आते समय पेट्रोल लेकर जिंदा जला दूंगा। उसके साथ मारपीट कर पति ने कमरे में अंदर बंद कर बाहर से ताला लगा दिया। यह भी पढ़ें- विवाहिता से छेड़छाड़, गला घोंटा उसने पिता मूरतध्वज को अवगत कराया। पिता ने आकर कोतवाली को सूचना दी। मौके में पहुंची पुलिस उसे ससुरालीजनों से मुक्त कराया। प्रभारी निरीक्षक दुर्गविजय सिंह का कहना ह...