नोएडा, जुलाई 1 -- नोएडा। पति और सास पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए एक महिला ने सेक्टर-113 थाने में केस दर्ज कराया है। थाने में दी शिकायत में सेक्टर-74 निवासी महिला ने बताया कि पति सोनांश गौड़ और सास रचना ने उसके साथ मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी। मारपीट बीते माह 29 जून को रात एक से डेढ़ बजे के बीच की गई। महिला का दावा है कि उसकी शादी 14 नवंबर 2024 को हुई थी। शादी के बाद से पति और सास परेशान कर रहे हैं। पुलिस ने महिला की शिकायत पर सास और बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- सास-पति ने पीटा, जान से मारने की धमकी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...