रुडकी, सितम्बर 13 -- एक महिला ने पति और सास पर आए दिन मारपीट कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि शुक्रवार रात पति ने नशे की हालत में पत्नी के साथ मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद उसने दहेज में दी गई कार में आग लगा दी। आग से कार का अधिकांश हिस्सा जल गया। महिला के परिजनों ने पुलिस को शिकायत देकर पति और सास के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मंगलौर कोतवाली पुलिस को उत्तर प्रदेश के जानसठ क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि करीब सात वर्ष पहले उसकी बेटी की शादी लंढौरा निवासी युवक से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही युवक शराब का आदी हो गया और आए दिन नशे में पत्नी के साथ मारपीट करता था। महिला की सास भी बेटे का पक्ष लेते हुए मारपीट में उसका सहयोग करती थी। परिजनों के अनुसार, शुक्रवार रात मारपीट के बाद पति ने दहेज...