जौनपुर, फरवरी 15 -- जलालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के भवनाथपुर त्रिलोचन निवासी एक विवाहिता की तहरीर पर महिला थाना पुलिस ने पति, ससुर, सास, देवर, ननद और अगुवा के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। भदनाथपुर त्रिलोचन बाजार थाना जलालपुर निवासी अपूर्वा गुप्ता पुत्री सुभाष ने प्रभारी निरीक्षक महिला थाना जौनपुर को तहरीर देकर आरोप लगायी कि शादी छह मार्च 2025 को प्रतीक कुमार मोदनलाल पुत्र राकेश चन्द्र गुप्ता निवासी कोलबाज बहादुर थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ के साथ हुई थी। माता-पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार उपहार स्वरूप तिलक में सात लाख रुपये नकद, सोने की सात अंगूठी, ब्रेसलेट 15 ग्राम समेत अन्य सामान दिया था। शादी के समय से ही महेन्द्र गुप्ता निवासी मोहल्ला फूलपुर, आजमगढ़ के उकसाने पर पति प्रतीक कुमार, ससुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.