गोरखपुर, अप्रैल 1 -- खोराबार, हिन्दुस्तान संवाद। देवरिया के गौरी बाजार थाना क्षेत्र के भटौली बुजुर्ग निवासी केशव निषाद की तहरीर पर खोराबार पुलिस ने मंगलवार देर रात महिला के पति, ससुर, सास व ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि शादी के बाद अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर महिला को लगातार प्रताड़ित किया जाता था। 28 मार्च 2026 को आरोपियों ने मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...