देहरादून, जुलाई 24 -- देहरादून। विवाहिता ने पति और ससुराल पर पांच साल की मासूम बेटी को छीनने और मिलने नहीं देने का आरोप लगाया है। डीएल रोड निवासी साक्षी शर्मा ने मुख्यमंत्री कार्यालय को पत्र भेजकर कहा कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले संतान उत्पत्ति को लेकर उस पर लगातार दबाव बना रहे थे। गर्भावस्था के दौरान भी उसके साथ मारपीट और मानसिक उत्पीड़न किया गया, जिसके चलते गत 29 मार्च को उसका गर्भपात हो गया। पीड़िता का कहना है कि घटना के बाद से वह अपने मायके में रहने को मजबूर है। ससुराल वालों ने उसकी पांच वर्षीय मासूम पुत्री को भी जबरन अपने पास रख लिया है और उसे बच्ची से मिलने या बात तक नहीं करने दे रहे। इतना ही नहीं पीड़िता का सारा स्त्रीधन, गहने, कपड़े, फर्नीचर, स्कूटी और किताबें ससुराल पक्ष ने अपने कब्जे में रख ली हैं। इंस्पेक्टर डालनवाला नरेंद्...