मुरादाबाद, मार्च 22 -- रजबपुर। थाना क्षेत्र में एक विवाहिता के प्रेमी के साथ फरार होने का मामला सामने आया है। पति ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 19 मार्च की शाम करीब 5:12 बजे उसकी पत्नी ने उसके मोबाइल से एक नंबर पर बात की थी। उसी शाम करीब 7 बजे एक अज्ञात व्यक्ति उसकी पत्नी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले गया। पीड़ित पति ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त तहरीर के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी कोमल तोमर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। विवाहिता को जल्दी बरामद कर लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दु...