बुलंदशहर, जून 27 -- कोतवाली क्षेत्र में एक विवाहिता अपनी पांच माह की बच्ची को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई। पति ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी एक लाख रुपये नकद और लाखों रुपये के जेवरात भी साथ ले गई है। इस मामले में पति की शिकायत पर प्रेमी सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अलीगढ़ निवासी युवक का दो साल पहले गुलावठी के गांव हुसैनपुर की युवती से निकाह हुआ था। पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही खुर्जा निवासी समीर उसकी पत्नी को फोन करता था। उसने समीर के बहनाई और बहन से भी इस बारे में शिकायत की थी, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। यह भी पढ़ें- पति और पांच माह की बच्ची को छोड़कर महिला प्रेमी के साथ फरार पति ने लोक-लिहाज के कारण सब कुछ सहते हुए अपनी पत्नी को भी समझाने का प्रयास किया। पति ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ पीहर आया हुआ ...