मैनपुरी, अप्रैल 9 -- मैनपुरी। दूसरी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों ने महिला और उसके पति का फर्जी तलाकनामा तैयार कराया और उत्तराधिकार के दायर वाद में विरोध स्वरूप पेश कर दिया। पहली पत्नी ने इसकी शिकायत पुलिस से की लेकिन पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो वह कोर्ट चली गई। कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने दूसरी पत्नी सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सीजेएम कोर्ट में शिकायती पत्र देकर प्रतिभा रानी निवासी बरनाहल ने शिकायत की कि 29 जून 1982 को उसकी शादी नारायणप्रसाद के साथ हुई थी। शादी के बाद वह आकाश प्रसाद नाम के बेटे की मां बनी। उसके पति नारायण प्रसाद रेलवे में नौकरी करते थे। 1988 में बाबूलाल टीटीई की पुत्री कमलेश रानी के साथ नारायण प्रसाद के अवैध संबंध हो गए। विरोध करने पर पति नारायण प्रसाद ने पत्नी प्रतिभा और पुत्र आकाश को घर से निकाल दिया।...