नोएडा, मई 18 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। सेक्टर ईकोटेक तीन कोतवाली क्षेत्र के हल्दौनी गांव में रहने वाली महिला ने पति, देवर और ननद पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक महिला सुहाना की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया। सुहाना ने पुलिस को बताया कि उसके पति, देवर और ननद ने उसके साथ मारपीट की। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि इस मामले में महिला के आरोपी पति आदिल, उसके भाई और बहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...