फिरोजाबाद, फरवरी 24 -- एक विवाहिता ने अपने पति और देवर पर शादी के बाद उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं पति से कोर्ट में मुकदमा चल रहा है और अब देवर लगातार उसको गाली गलौज के मैसेज भेज रहा है। पति और देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एकता सिंह पुत्री जयदेव सिंह निवासी सिरसागंज ने थाना सिरसागंज में मुकदमा दर्ज कराया है कि उसके पिता टीबी की बीमारी से ग्रसित थे और विकलांग भी थे। उनकी मौत के बाद मां ने दोनों बहनों की शादी कर दी। एकता की शादी 2021 में अतुल प्रताप पुत्र भीकम सिंह के साथ की। शादी के कुछ महीनों के बाद उसके पति अतुल प्रताप और उसके भाई देवर करन ने उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। मामले में घरेलू हिंसा और दहेज उत्पीड़न का मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है। इसके बाद भी देवर करन द्वारा सोशल मीडिया पर लगातार गालियां दी जा रही हैं। ज...