प्रयागराज, मार्च 21 -- एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के खटांगी गांव की एक महिला ने अपने पति अभिषेक और जेठ नागेंद्र पर मारपीट व घर से निकालने का आरोप लगाया है। पीड़िता आकांक्षा देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 17 मार्च को घर बुलाकर दोनों ने उसके साथ मारपीट की और धमकी देते हुए बाहर निकाल दिया। महिला का आरोप है कि उसे खाना-पानी तक नहीं दिया गया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...