मिर्जापुर, मई 21 -- मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के चिनिहवा इनारा की महिला ने अपने पति और जेठ-जेठानी पर घर से भगाने का आरोप लगाकर कलक्ट्रेट में अनशन पर बैठ गई। पीड़िता सीमा कसेरा पत्नी हरिकिशन कसेरा ने बताया कि कटरा कोतवाली में शिकायत किया था कोई कार्रवाई नहीं हुई। न्याय के लिए सोमवार को अनशन पर बैठी थी। जानकारी होने पर नगर मजिस्ट्रेट ने पुलिस के साथ महिला को घर भेजवा दिया। लेकिन घरवालों ने कमरा नहीं खोला। पीड़िता रात भर घर के बाहर रही। बुधवार को एक बार फिर महिला अनशन पर बैठ गई। जिला प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई। यह भी पढ़ें- जेठ-जेठानी पर देवरानी से मारपीट का आरोप यह भी पढ़ें- विवाहिता से छेड़छाड़, सास को पीटा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...