शाहजहांपुर, मई 30 -- मीरानपुर। विवाहिता ने पति समेत आधा दर्जन ससुराली जनों के विरूद्ध दहेज में बाईक और पांच लाख रुपए न मिलने ने पर मारपीट कर बच्चों समेत घर से निकालने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। हीरपुर भनपुरा निवासी करनपाल की पुत्री ऊषा का विवाह छः वर्ष पूर्व गांव बाखरगंज थाना फतेहगंज पू्र्वी जनपद बरेली निवासी रवि से पुत्र वीरेंद्र से हुआ था। विवाहिता के तीन छोटे बच्चे हैं। विवाहिता का आरोप है पति समेत सास, ससुर और देवर विवाह में मिले दहेज से असंतुष्ट थे। बाईक और पांच लाख रुपए की मांग कर रहे थे। यह भी पढ़ें- पति और अन्य ससुराली जनों के विरूद्ध दहेज एक्ट में रिपोर्ट दर्ज मांग पूरी न होने पर आए दिन मारपीट करते थे। आरोप है ससुरालियों ने एक सप्ताह पूर्व बच्चों समेत विवाहिता को घर में पहने कपड़ों म...