अलवर, जुलाई 20 -- उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के जंगल में मिले नवविवाहित दंपति के शवों ने राजस्थान के अलवर जिले के प्यारी बास शेखपुर गांव को गहरे सदमे में डुबो दिया है। छह महीने पहले ही सात फेरे लेकर नए जीवन की शुरुआत करने वाले सतविंदर सिंह और अमनदीप कौर अब इस दुनिया में नहीं हैं। अमनदीप तीन महीने की गर्भवती थीं और दोनों परिवार घर में आने वाले नए मेहमान के स्वागत की तैयारियों में जुटे थे। लेकिन एक ही पल में सारी खुशियां मातम में बदल गईं।मायके से लौटते वक्त हुआ संपर्क परिवार के अनुसार, अमनदीप करीब 15 दिनों से अपने मायके बिजनौर में रह रही थीं। 15 जुलाई को सतविंदर उन्हें लेने पहुंचे थे। 16 जुलाई को दोनों मोटरसाइकिल से निकले और परिजनों को बताया कि वे सतविंदर का खराब मोबाइल फोन ठीक कराने के लिए कोटद्वार जा रहे हैं। रास्ते में सतविंदर ने अपने प...