गुमला, जनवरी 21 -- गुमला। सदर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पतिया गांव से 32 वर्षीय राजेश्वर साहु को 330 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को बुधवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।थाना प्रभारी महेंद्र कुमार करमाली ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि पतिया गांव में गांजा की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद एक छापेमारी दल का गठन कर पुलिस टीम गांव पहुंची। छापेमारी के दौरान राजेश्वर साहु के घर से 330 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसके बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। छापेमारी दल में पुलिस उपाधीक्षक शशिशंकर मरांडी, सदर थाना प्रभारी महेंद्र कुमार करमाली, विनय कुमार, सुनील कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

हिंदी...