गंगापार, जुलाई 9 -- उतरांव थाना क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न का एक मामला सामने आया है। विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने पति, सास-ससुर समेत सात लोगों के खिलाफ दहेज प्रतिषेध अधिनियम एवं अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। थाना क्षेत्र के पकरी गांव निवासी राजेंद्र मिश्रा ने अपनी पुत्री अर्चना का विवाह वर्ष 2016 में सरायममरेज थाना क्षेत्र के चकिया गांव निवासी सुरेश दुबे के पुत्र राहुल दुबे के साथ हिंदू रीति-रिवाज से किया था। विवाह के समय परिजनों ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज एवं घरेलू सामान भी दिया था। विवाहिता का आरोप है कि शादी के कुछ माह बाद ही उसके पति और ससुराल पक्ष के अन्य लोग दहेज को लेकर असंतुष्ट रह...