गोरखपुर, जून 6 -- पिपराइच, हिन्दुस्तान संवाद। पिपराइच थाना क्षेत्र के बरसैनी गांव निवासी पति, सास, ससुर और देवर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया गया है। चौरीचौरा क्षेत्र के बिलारी गांव निवासी चांदनी ने आरोप लगाया कि शादी के छह वर्ष बाद और दूसरी बेटी के जन्म के पश्चात ससुराल पक्ष ने बुलेट मोटरसाइकिल की मांग करते हुए उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। मांग पूरी न होने पर मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। किसी तरह मायके पहुंची पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति रवि, ससुर गामा, सास रम्भा और देवर आदर्श के खिलाफ बीएनएस व दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- एसपी के आदेश पर पुलिस ने आठ पर किया केस दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...